लोकसभा चुनाव नतीजे 2024: जाने कौन है प्रधानमंत्री की रेश में सबसे आगे ?

लोकसभा चुनाव नतीजे 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे बहुत जल्द सबके सामने आने वाले हैं ! किसने बाजी मारी और किसकी लुटिया जनता ने डुबाई ये बहुत जल्द पता चल जायेगा सबको ! जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कह रहें है अबकी बार 400 पर वहीँ विपक्ष भी पूरा हुंकार भर रही है ! खैर जनता ने किसको अपना प्यार दिया और किसको नहीं, ये पता हमें 4 जून 2024 को ही लगेगा ! 

जो भी छात्र छात्रा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें हैं उनके आगामी परीक्षा में Lok sabha Election 2024 से जुड़ी तरह तरह के प्रश्न आएंगे ! तो चलिए इस लेख में लोकसभा चुनाव 2024 से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी जो छात्रों के एग्जाम में काम आने वाले हैं उसपे चर्चा कर लेते हैं ! उसके लिए लेख को अंत तक पढ़े –

लोकसभा चुनाव नतीजे 2024: विवरण 

लोकसभा चुनाव 2024 कब शुरू हुआ था 19 अप्रैल 2024
लोकसभा चुनाव 2024 कितने चरणों में संपन्न होगा  7
पहली लोकसभा चुनाव कब तक चली थी   25 अक्टूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 के बीच
ऑफिसियल वेबसाइट  https://www.eci.gov.in/

भारत के युवाओं की पहली पसंद है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

हाल ही में एक सर्वे में ये बात सामने आयी है की 60 प्रतिशत लोगों ने माना है की मोदी सरकार के नेतृत्व में देश की आर्थिक प्रगति में काफी इजाफा हुआ है ! वहीँ देश की इकोनॉमी को भी अच्छे तरह से हेंडल किया गया है ! 45 साल से अधिक उम्र के 73 फीसदी लोग ये चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी ही इस बार भी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठें ! वहीं, 18 साल से कम उम्र के 70 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी ही पीएम बनें ! अगर सैलरी पाने वाले लोगों की बात करें तो 71 फीसदी लोगों की की पहली पसंद नरेंद्र मोदी ही हैं, जबकि रिटायर्ड लोगों में से 72 फीसदी लोग मोदी जी को दोबारा पीएम बनता देखना चाहते हैं !

लोकसभा चुनाव से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 

आदर्श आचार संहिता कब लागू होती है?

 जब चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो जाती है

स्वतंत्र भारत का पहला लोकसभा सत्र कब आयोजित हुआ था?

13 मई, 1952

लोकसभा चुनाव 2019 में निम्नलिखित में से किस निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक NOTA का प्रयोग हुआ?     

गोपालगंज

लोकसभा चुनाव 2024 कब से शुरू हुआ था ?  

  19 अप्रैल

यह चुनाव कितने चरणों में होगा?

 7

भारत में लोकसभा में कितनी सीटें हैं?

  543 सदस्यों 

भारत में 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री कौन बना था?

 अटल बिहारी वाजपेयी

लोकसभा का जनक कौन है?

 श्री गणेश वासुदेव मावलंकर

मोदी किस साल पीएम बने थे?

 मई 2014 में

भारत के पहले पीएम कौन थे?

 जवाहरलाल नेहरू

कौन-सा प्राधिकरण संसद के निर्वाचन आयोजित करता है?

भारत निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग की वर्तमान संरचना क्याा है?

तीन सदस्य निकाय

क्या निर्वाचन आयोग प्रारम्भ से बहु-सदस्य निकाय रहा है?

 नहीं

मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति कौन करता है?

राष्ट्रपति

निर्वाचन आयुक्तों की संख्या कौन निर्धारित करता है? (मुख्य निर्वाचन आयुक्त के अलावा)

राष्ट्रपति

राज्य में निर्वाचन कार्य का पर्यवेक्षण कौन करता है?

मुख्य निर्वाचन अधिकारी(सीईओ)

मतदान केन्द्र् पर मतदान का कौन संचालन करता है? 

पीठासीन अधिकारी

 भारत के पहले लोकसभा चुनाव में कुल कितनी सीटें थी?

 489

1951-52 में जब पहला आम चुनाव हुआ तब भारत के राष्ट्रपति कौन थे?

डॉ. राजेंद्र प्रसाद

आम चुनाव के माध्यम से चुने गए भारत के पहले प्रधान मंत्री कौन थे?

जवाहरलाल नेहरू

महिलाओं को पहली बार भारत के आम चुनावों में मतदान करने की अनुमति कब दी गई?

भारत में महिलाएं पहले आम चुनाव (1951-52) से ही मतदान करती आ रही हैं

भारत में पहला आम चुनाव किस राजनीतिक दल ने जीता था?

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

भारत में अपनी आजादी के बाद से अब तक कितने आम चुनाव हुए हैं?

17 (आखिरी लोकसभा चुनाव 2019 में हुए थे)

भारत के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधान मंत्री कौन थे?

मोरारजी देसाई

निष्कर्ष –

अगर हमारे इस लेख लोकसभा चुनाव नतीजे 2024 से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं ! हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करेंगे ! अगर आपको ये लेख अच्छी लगे तो इसे शेयर जरूर करें ! ऐसी ही अन्य लेख पढ़ने के लिए हमसे हमारे सोशल मिडिया पे जुड़े ,जिसकी लिंक ऊपर दी गयी है !

Author

Leave a Comment