RRB Group D Recruitment 2024 In Hindi: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड यानि की आरआरबी बहुत जल्द काफी मात्रा में वैकेंसी लाने वाली है ! रेलवे में नौकरी का सपना ज्यादा से ज्यादा छात्र छात्राओं का होता है क्यूंकि रेलवे सबसे अधिक मात्रा में नौकरी देती है ! यही कारन है की रेलवे भर्ती का इंतजार काफी सारे बच्चों को होता है !
तो जो छात्र छात्रा रेलवे की वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं उनका इंतजार बहुत जल्द ख़त्म होने वाला है क्यूंकि रेलवे बहुत जल्द 1 लाख से अधिक वैकेंसी लाने वाली है ! कब तक वैकेंसी आएगी , क्या योग्यता होनी चाहिए , कितनी आयु सिमा तक के लोग आवेदन कर सकते हैं , आवेदन शुल्क क्या होने वाला है इत्यादि सारे सवालों के जबाव आपको निचे मिल जायेगा ! तो लेख को अंत तक पढ़े ! आवेदन करने से पूर्व आप एक बार इसके आधिकारिक वेबसाइट को जाके जरूर चेक करें !
Also Read- Meghalaya Police Recruitment 2024 Online Apply Date | मेघालय पुलिस भर्ती 2024
RRB Group D Recruitment 2024 In Hindi: Overview
Name of Recruiter | Railway Recruitment Board (RRB) |
Vacancy Name | Group D |
Mode of Applications | Online |
Vacancies | 1 Lakh + (Expected) |
Exam Level | National |
Basic Qualification | Secondary (class 10th) Passed/ ITI Passed |
Exam Time | 1 hour 30 minutes (90 minutes) |
Location | Across India |
Official Website | http://www.indianrailways.gov.in/ |
RRB Group D Recruitment 2024 In Hindi
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी (लेवल 1) के लिए भर्ती शेड्यूल जल्द जारी कर सकती है ! सूत्रों के अनुसार 1.5 लाख से अधिक ग्रुप डी पदों पर भर्ती होने की सम्भावना जताई जा रही है ! अगर रेलवे ग्रुप डी की इससे पिछली भर्ती की बात करें जो साल 2019 में आयी थी उसमे 1,03,769 पदों पर भर्ती ली गयी थी ! अगर आपका भी सपना रेलवे में जाने का है तो अभी से तैयारी में लग जाओ !
आरआरबी ग्रुप डी में रिक्तियां कितनी है?
RRB हर साल बहुत ही भारी संख्या में वैकेंसी लाता है ! जिससे कई छात्र छात्राओं को अपना करियर सवारने में मदद मिल जाती है ! रिक्तियों के लिए इसके आधिकारिक अधिसूचना देखना ज्यादा सही साबित होगी ! जो बहुत जल्द आप सबके सामने होगा ! उम्मीदवार पिछले वर्ष RRB Group D रिक्तियों की जाँच कर सकते हैं
Railway |
Total Vacancy |
Central Railway | 9345 |
East Central Railway | 3563 |
East Coast Railway | 2555 |
Eastern Railway, CLW, & Metro | 10514 |
North Central Railway and DLW | 4730 |
North Eastern Railway, MCF and RDSO | 4002 |
North Western Railway | 5249 |
Northeast Frontier Railway | 2894 |
Northern Railway, DMF and RCF | 13153 |
South Central Railway | 9328 |
South East Central Railway | 1664 |
South Eastern Railway | 4914 |
South Western Railway and RWF | 7167 |
Southern Railway and ICF | 9579 |
West Central Railway | 4019 |
Western Railway | 10734 |
Total Vacancies |
103769 |
आरआरबी ग्रुप डी 2024 आवेदन शुल्क
जो भी आवेदक RRB Group D भर्ती 2024 में आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आधिकारिक आरआरबी ग्रुप डी अधिसूचना में जारी तय आवेदन शुल्क जितना भुगतान करना आवश्यक है, और ये शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से अगर आप भुगतान करोगे तो क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, या यूपीआई के द्वारा आप भुगतान कर सकते हो ! वहीं अगर ऑफलाइन करना चाहते हो तो चालान के माध्यम से कर सकते हो ! जिसमे –
- सामान्य/ओबीसी को रु. 500/- का भुगतान करना होगा आवेदन करते समय जिसमे से उन्हें बाद में रु. 400/- वापस कर दिए जायेंगे उनके बैंक खाते में !
- एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/महिला/भूतपूर्व सैनिक/पीडब्ल्यूबीडी को रु. 250/- का भुगतान करना होगा आवेदन करते समय जिसमे से उन्हें बाद में रु. 250/- वापस कर दिए जायेंगे उनके बैंक खाते में !
आरआरबी ग्रुप डी 2024 आयु सीमा
RRB Group D भर्ती 2024 में आवेदन करने की तय आयु सीमा 18–33 वर्ष है ! जहाँ कुछ केटेगरी में आयु सीमा में छूट भी मिलती है ! जिसके तहत OBC-Non Creamy Layer वालों को 36 वर्ष , और SC/ST वालों को 38 वर्ष तक की आयु तक आवेदन करने की छूट होती है ! आयु सीमा में छूट की अधिक जानकारी लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट को जाके जरूर चेक करें !
आरआरबी ग्रुप डी 2024 शैक्षणिक योग्यता
RRB Group D भर्ती 2024 में अलग अलग पदों के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यताएं होती है ! किस पोस्ट के लिए क्या योग्यताएं होनी चाहिए ये हम निचे विस्तार से देखेंगे-
आरआरबी ग्रुप डी 2024 पोस्ट वाइज योग्यता-
Post Name | Department | Qualification |
Assistant (Workshop) | Mechanical | 10th+ITI Pass |
Assistant Bridge | Engineering | B.E/B.tech |
Assistant C&W | Mechanical | 10th+ITI Pass |
Assistant Depot(Store) | Store | 10th Pass |
Assistant Loco Shed (Diesel) | Mechanical | 10th+ITI Pass |
Assistant Loco Shed (Electrical) | Electrical | 10th+ITI Pass |
Assistant Operation (Electrical) | Electrical | 10th+ITI Pass |
Pointsman | Traffic | 10th Pass |
Assistant Signal & Telecom | S and T | 10th Pass |
Assistant Track Machine | Engineering | B.E/B.tech |
Assistant TL & AC | Electrical | 10th+ITI Pass |
Assistant TL & AC (Workshop) | Electrical | 10th+ITI Pass |
Assistant TRD | Electrical | 10th+ITI Pass |
Assistant Works | Engineering | B.E/B.tech |
Engineering | Engineering | B.E/B.tech |
Hospital Assistant | Medical | Unknown |
Track Maintainer Grade IV | Engineering | B.E/B.tech |
आरआरबी ग्रुप डी 2024 सेलेक्शन प्रोसेस
आरआरबी ग्रुप डी 2024 में अगर आप भी आवेदन कर रहे हो तो आपको आरआरबी ग्रुप डी 2024 सेलेक्शन प्रोसेस को समझना बेहद ही जरुरी है ! जब आप सेलेक्शन प्रोसेस को समझ लोगे तब आप अच्छे से रेलवे ग्रुप डी की तैयारी पूरी कर सकते हो एक सीट पक्की कर सकते हो ! तो निचे आपके लिए विस्तृत रूप से चयन प्रक्रिया में शामिल होने के चरणों का उल्लेख किया गया है –
1.कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी)
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम में सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षण यानि की सीबीटी एग्जाम होता है जो एमसीक्यू आधारित एग्जाम होता है ! जिसमे सामान्य विज्ञानं , गणित , समांन्य जागरूकता , रीजनिंग और करंट अफेयर्स से प्रश्न आते हैं ! जो कैंडिडेट्स इस चरण को क्वालिफाय कर लेते है वही अगले चरण में शामिल हो पते हैं !
Also Read- MHC Recruitment 2024 Vacancy Details: मद्रास उच्च न्यायालय भर्ती,पात्रता, ऑनलाइन आवेदन करें
2.शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) को जो कैंडिडेट्स पास कर लेते हैं उनको शारीरिक दक्षता परीक्षा यानि की फिजिकल के लिए बुलाया जाता है ! शारीरिक दक्षता परीक्षा में लड़कियों के लिए अलग नियम हैं और लड़कों के लिए अलग नियम है पास करने के जिसे हम निचे विस्तार से जानेंगे –
पुरुष उम्मीदवारों के लिए-
- 35 किलो वजन को बिना निचे गिराए 2 मिनट में 100 मीटर तक की दुरी तय करनी होती है !
- 1,000 मीटर की दुरी दौड़ के 4 मिनट 15 सेकंड में पुरी करनी होती है !
महिला उम्मीदवारों के लिए-
- 20 किलो वजन को बिना निचे गिराए 2 मिनट में 100 मीटर तक की दुरी तय करनी होती है !
- 1,000 मीटर की दुरी दौड़ के 5 मिनट 40 सेकंड में पुरी करनी होती है !
3.दस्तावेज़ सत्यापन
कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास करने वाले कैंडिडेट्स को दस्तावेज सत्यापन यानि की उनकी जितनी भी डिग्रियां होती है उनको लेके जांचने के लिए बुलाया जाता है और ये सत्यापित की जाती है की आपने जितने भी अपने कागजात दिए हैं वो फ़र्ज़ी नहीं है सब सही और ओरिजिनल हैं !
4.चिकित्सा परीक्षण
कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा उसके बाद दस्तावेज सत्यापन होने के बाद कैंडिडेट्स का चिकित्सा परिक्षण (Medical Fitness Examination) होता है ! चिकित्सा परिक्षण में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को जॉइनिंग लेटर उनके दिए गए पते पर भिजवाई जाती है ! चिकित्सा परिक्षण से जुडी सभी जानकारी आपको निचे दिख जाएगी –
Medical Standard | General Fitness | Visual Acuity |
A-2 | शारीरिक रूप से सभी प्रकार से फिट | दूर की दृष्टि: 6/9, 6/9 बिना चश्मे के (कोई फॉगिंग परीक्षण नहीं)
निकट दृष्टि: एस.एन. 0.6, 0.6 बिना चश्मे के कलर विजन, दूरबीन विजन, नाइट विजन, मेसोपिक विजन आदि के लिए परीक्षण पास करना होगा। |
A-3 | शारीरिक रूप से सभी प्रकार से फिट | दूर दृष्टि: चश्मे के साथ या उसके बिना 6/9, 6/9 (लेंस की क्षमता 2डी से अधिक नहीं होनी चाहिए)।
निकट दृष्टि: एसएन: 0.6, 0.6 चश्मे के साथ या बिना चश्मे के और रंग दृष्टि, दूरबीन दृष्टि, रात्रि दृष्टि, निकट दृष्टि आदि के लिए परीक्षण पास करें। |
B-1 | शारीरिक रूप से सभी प्रकार से फिट | दूर की दृष्टि: 6/9, 6/12 चश्मे के साथ या बिना चश्मे के (लेंस की क्षमता 4डी से अधिक नहीं)
निकट दृष्टि: एस.एन. 0.6, 0.6 चश्मे के साथ या बिना जब पढ़ने या बंद करने का काम आवश्यक हो कलर विजन, दूरबीन विजन, नाइट विजन, मेसोपिक विजन आदि के लिए परीक्षण पास करना चाहिए। |
B-2 | शारीरिक रूप से सभी प्रकार से फिट | दूर की दृष्टि: 6/9, 6/12 चश्मे के साथ या बिना चश्मे के (लेंस की क्षमता 4डी से अधिक नहीं)।
निकट दृष्टि: एस.एन. 0.6, 0.6 चश्मे के साथ या बिना जब पढ़ने या बंद करने का काम आवश्यक हो और दूरबीन दृष्टि आदि के लिए परीक्षण पास करना चाहिए |
C-1 | शारीरिक रूप से सभी प्रकार से फिट | दूर की दृष्टि: 6/12, 6/18 चश्मे के साथ या चश्मे के बिना।
निकट दृष्टि: एस.एन. 0.6, 0.6 चश्मे के साथ या बिना जब पढ़ने या बंद करने का काम आवश्यक हो। |
C-2 | शारीरिक रूप से सभी प्रकार से फिट | दूर दृष्टि: 6/12, चश्मे के साथ या बिना चश्मे के शून्य।
निकट दृष्टि: एस.एन. 0.6 चश्मे के साथ या उसके बिना, जहां पढ़ने या करीबी काम की आवश्यकता होती है। |
आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा पैटर्न 2024
परीक्षा का पैटर्न क्या रहने वाला है आरआरबी ग्रुप डी कंप्यूटर आधारित परीक्षण यानि की सीबीटी एग्जाम में, कितने नंबर का प्रश्न कौन से विषय में आने वाला है , कितना वक्त मिलेगा एग्जाम देने के लिए जिसे शुरू में ही आप जानके अपनी तैयारी उसी अनुसार पूरी कर ले ये हम निचे जानेंगे –
Subjects | Number of Questions | Duration |
Mathematics | 25 | |
General Science | 25 | |
General Intelligence and Reasoning | 30 | |
General Awareness and Current Affairs | 20 | |
Total | 100 | 90 Minutes |
Note- PwBD उम्मीदवार को परीक्षा देने के लिए 120 मिनट मिलते हैं और यदि आवश्यक हो तो उन्हें एक लेखक से सहायता भी प्रदान कराई जाती है !
ग्रुप डी सिलेबस 2024 हिंदी में
ऊपर हमने जान लिया आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2024 का पैटर्न क्या रहने वाला है ! अब इसके बा बारी आती है ये जानने की, कि इन सारे विषयों में से किस किस टॉपिक से प्रश्न आने हैं ! तो चलिए निचे वो भी जान लेते हैं –
Subjects |
Topics |
Mathematics | Number System – Percentage – BODMAS – LCM-HCF – Simple and Compound Interest – Algebra – Profit and Loss, etc. |
General Science | Physics, Chemistry, and Life Sciences of CBSE Class 10 level |
General Intelligence and Reasoning | Analogies – Data Sufficiency – Syllogism – Coding-Decoding – Relationships, etc. |
General Awareness and Current Affairs | Current Affairs – Science & Technology – Sports – Culture – Personalities – Economics – Politics |
आरआरबी ग्रुप डी 2024 आवश्यक दस्तावेज
आरआरबी ग्रुप डी पदों पर आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ जरुरी दस्तावेज भी होने चाहिए ! आपके पास क्या क्या दस्तावेज होने चाहिए इसकी लिस्ट आपको निचे दिख जाएगी –
- 10वीं का सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज की फोटो
- आधार कार्ड
- हस्ताक्षर
- एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा अधिकृत आईटीआई प्रमाणपत्र
- निवास प्रमाण
आप आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
रेलवे भर्ती बोर्ड के तहत ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीच दिए गए चरणों को फॉलो करना पड़ेगा जो निम्नप्रकार से है –
- सबसे पहले आप रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं जिसकी लिंक है – https:// Indianrailways.gov.in/
- अब यहाँ आपके पास आरआरबी वेबसाइटों की पूरी सूची खुल के आ जाएगी, अब संबंधित वेबसाइट पर टैप करें जिससे नई वेबसाइट खुल जाएगी !
- अब यहाँ आप ‘ऑनलाइन आवेदन करें – ग्रुप डी’ का विकल्प दिख जायेगा जिस पर क्लिक करें !
- अब यहाँ मांगी गयी सभी बुनियादी और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी को दर्ज कर दें !
- अब अपना फोटो और दस्तावेज़ अपलोड कर दें, उसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें !
- अब फाइनल सबमिट कर दें और उसकी एक कॉपी अपने पास रख लें !
आरआरबी ग्रुप डी 2024 उत्तर कुंजी
परीक्षा समाप्त होने के बाद, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा सही उत्तरों वाली एक उत्तर कुंजी जारी की जाती है जिससे कैंडिडेट्स अपने नम्बरों की जाँच कर पाते हैं,की किसको कितना नंबर आया है ! उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अगर कैंडिडेट्स को लगता है की उनको और नंबर आना चाहिए था उनका नंबर काट लिया गया है तो ऐसी स्थिति में वो कैंडिडेट्स एक निश्चित राशि का भुगतान करके अपने उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं इसका उन्हें अवसर मिलेगा ! उसके बाद परीक्षा प्राधिकारी द्वारा आपत्तियों का फिरसे मूल्यांकन करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी !
Also Read- PM Kisan Yojana 2024: प्रधानमंत्री किसान योजना ,सभी डिटेल्स यहां देखें !
निष्कर्ष –
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने RRB Group D Recruitment 2024 In Hindi के बारे में सभी जानकारी सही सही आप सभी तक पहुंचाने की कोशिस की है ! आप भी इस भर्ती के लिए ऊपर बताए गए सभी आसान प्रोसेस को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो ! इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आप एक बार इस भर्ती के Official Notification को जरूर पढ़ ले !
यदि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि वह भी इस RRB Group D Recruitment 2024 In Hindi के लिए आवेदन कर सके ! इस लेख से संबधित कोई भी प्रश्न हो तो आप हमें नीचे के कमेन्ट सेक्शन में कमेन्ट करके पूछ सकते हो !