SSC GD Syllabus 2025 In Hindi: बेहतरीन टिप्स और रणनीतियां

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा लगभग हर साल बम्पर वेकेंसी निकाली जाती है ! हर साल लाखो बच्चे इस एग्जाम में बैठते हैं ! जो भी बच्चे SSC GD की अगली वेकेंसी का इंतजार कर रहे हैं , वो पहले इसके सिलेबस को अच्छे से समझ ले ताकि अपनी तैयारी को मजबूत बना सके ! इस लेख में हम SSC GD Syllabus 2025 को डिटेल्स में जानेगे !

SSC GD की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को एसएससी जीडी सिलेबस 2025 के बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी है ! आप अपनी परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकें इसके लिए लेख को अंत तक पढ़े !

Overview

Exam Organization Staff Selection Commission (SSC)
Name Of Exam SSC GD Constable
Mode Of Exam Online (CBT)
Negative Marking 0.25
Official Website ssc.gov.in
जाने SSC GD New Vacancy 2024-25 कब तक आएगी 

Exam Pattern

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2025 निचे दिया गया है जिसे देख के आप समझ सकते हैं की कितने नंबर की किस विषय से क्वेश्चन आती है –

  • परीक्षा की अवधि 60 मिनट की होती है !
  • परीक्षा ऑनलाइन मोड (Computer Based Examination) में ली जाती है !
  • प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के होंगे !
  • लिखित परीक्षा में कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 160 अंक के होते हैं !
  • प्रश्न-पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे !
  • इसमें 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाती है !
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी ! 
Subject Number of Questions Maximum Marks Duration
General Intelligence & Reasoning 20 40
General Knowledge & General Awareness 20 40
Mathematics 20 40
English/ Hindi 20 40
Total 80 160 60 Minutes (1 Hour)

SSC GD Syllabus 2025 In Hindi

अगर आप भी एसएससी जीडी की तैयारी करना चाहते हो और आपको भी एसएससी जीडी सिलेबस 2025 की जानकारी चाहिए तो उसे आप पूरी डिटेल्स में निचे विषय वार तरीके से देख सकते हो –

General Intelligence & Reasoning

  • श्रंखला (Series)
  • अल्फाबेटिकल और न्यूमेरिकल सीरीज़
  • दिशा बोध (Direction Sense)
  • वेन आरेख (Venn Diagrams)
  • कोडिंग-डिकोडिंग (Coding-Decoding)
  • रक्त संबंध (Blood Relations)
  • डेटा इंटरप्रिटेशन (Data Interpretation)
  • घड़ी और कैलेंडर (Clock and Calendar)

GK & General Awareness

  • पड़ोसी देश
  • खेल
  • इतिहास
  • संस्कृति
  • भूगोल
  • आर्थिक परिदृश्य
  • सामान्य राजनीति
  • भारतीय संविधान
  • संस्कृति और धरोहर
  • पर्यावरण
  • वैज्ञानिक अनुसंधान
  • अनुशासन 
  • करंट अफेयर्स इत्यादि !

Mathematics

  • संख्या प्रणाली
  • संगणना से संबंधित समस्याओं पर पूर्ण संख्याएँ
  • दशमलव और भिन्न
  • संख्याओं के बीच संबंध
  • संख्या पद्धति 
  • प्रतिशत
  • अनुपात और समानुपात
  • औसत
  • ब्याज
  • लाभ और हानि
  • छूट
  • क्षेत्रमिति
  • समय और दूरी
  • अनुपात और समय
  • समय और कार्य इत्यादि !

English/Hindi

  • व्याकरण
  • समास
  • संधि
  • पर्यायवाची शब्द
  • विलोम शब्द
  • रिक्त स्थान
  • अनेकार्थक शब्द
  • पर्यायवाची और विपरीतार्थक शब्द
  • वाक्य सुधार
  • वाक्य शुद्धिकरण 
  • पर्यायवाची और विपरीतार्थक शब्द
  • अंग्रेजी पैसेज और उससे सम्बन्धित प्रश्न
  • वाक्य शुद्धिकरण
  • रिक्त स्थान पूर्ति
  • एक्टिव वॉइस और पैसिव वॉइस
  • विलोम शब्द
  • समझ बोध
  • समानार्थी शब्द इत्यादि !

SSC GD Syllabus PDF Download 2025 In Hindi

एसएससी जीडी कांस्टेबल सिलेबस पीडीएफ 2025 को डाउनलोड करने की सारी विधि आपको निचे दिख जाएगी , जिसे फॉलो कर के आप SSC GD Syllabus 2024-25 PDF Download कर सकते हो ! SSC GD Syllabus PDF Download कर के आप उसे अच्छे से समझ के अपनी तैयारी को और भी मजबूत कर सकते हो !

HSSC Constable के लिए निकली बम्पर वेकेंसी 

 

SSC GD 2025 परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

SSC GD 2025 परीक्षा की तैयारी करते समय कैंडिडेट्स को एक योजना बना के पढ़नी चाहिए ताकि अपनी मेहनत को एक मुकाम दे सके और सफलता पा सके ! नीचे कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए हैं जो आपकी तैयारी को और भी मजबूत बना सकती है –

  • सिलेबस पे अच्छी पकड़ बनाना-  SSC GD परीक्षा का सिलेबस बड़ा है, इसलिए कैंडिडेट्स को पहले से ही सभी टॉपिक्स की एक लिस्ट तैयार करनी चाहिए ! सिलेबस को छोटे-छोटे भागों में बांटकर रोजाना अध्ययन करें ! जिससे एग्जाम तक तैयारी अच्छी हो जाये !
  • समय का सदुपयोग करना-
    हर विषय के लिए एक फिक्स टाइम डिसाइड करें और उसी के अनुसार अपनी पढ़ाई को प्लान करें ! कमजोर विषयों पे ज्यादा समय दें और मजबूत विषयों की लगातार प्रैक्टिस करते रहें !
  • मॉक टेस्ट देना और पिछले साल के प्रश्न पत्र का रिवीजन करना 
    मॉक टेस्ट और पिछले साल के प्रश्न पत्र का हल करने से आपको परीक्षा पैटर्न और समय प्रबंधन में मदद मिलेगी ! इससे आपकी स्पीड भी बढ़ेगी और आप सही रणनीति तैयार कर पाएंगे ! जिससे आप एग्जाम में समय पे सारे प्रश्न का उत्तर दे पाओगे !
  • नोट्स बनाना
    अपनी पढ़ाई के दौरान छोटे-छोटे नोट्स बनाना शुरू करें ! यह परीक्षा के अंतिम दिनों में तेजी से रिवीजन करने के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है !

SSC GD शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तैयारी कैसे करें?

SSC GD Exam 2025 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ! इसकी तैयारी कैसे की जाये, ये हम निचे जानेंगे –

  • दैनिक दौड़ और शारीरिक व्यायाम करते रहना  
    उम्मीदवारों को अपने डेली रूटीन में रोजाना 1-2 किलोमीटर दौड़ लगाने की आदत डालनी चाहिए ! इसके अलावा, पुश-अप्स, पुल-अप्स, और अन्य व्यायामों से अपनी शारीरिक क्षमता को बढ़ने की कोशिश करते रहना चाहिए !
  • शारीरिक मापन परीक्षण (PST)
    शारीरिक मापन परीक्षण (PST) में ऊंचाई और छाती का को मापा जाता है ! इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आपकी शारीरिक मापदंड आवश्यक न्यूनतम मानकों के अनुसार ही हो ! 
  • संतुलित आहार और स्वास्थ्य पे ध्यान 
    शारीरिक दक्षता के लिए उचित पोषण भी जरूरी है , ताकि आप स्वस्थ रहे ! प्रोटीन युक्त आहार लेते रहे, जिससे आपके शरीर को ऊर्जा मिलती रहे और आप शारीरिक रूप से तंदुरुस्त रहें !

FAQs-

  • SSC GD परीक्षा 2025 में कितने अंक होते हैं?
    SSC GD परीक्षा में कुल 80 प्रश्न पूछे जाते हैं , जिसके लिए 160 अंक मिलते हैं !
  • क्या SSC GD में नेगेटिव मार्किंग होती है?
    जी हां, SSC GD एग्जाम में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाती है !
  • SSC GD के लिए न्यूनतम आयु सीमा क्या है?
    SSC GD के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए !

निष्कर्ष –

एसएससी जीडी सिलेबस 2025 में सभी विषयों को ध्यान में रखते हुए तैयारी करें , जिससे आपको परीक्षा में सफलता प्राप्त करने में मदद मिलेगी ! सही रणनीति, समय प्रबंधन और नियमित अभ्यास से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हो ! 

Author

  • Chandni K

    हेलो दोस्तों मेरा नाम Chandni K है ! मैं एक ब्लॉगर हूँ ! इस वेबसाइट पर मैं लोगों को जॉब और योजना से सम्बंधित हिंदी में जानकारी देती हूँ !

हेलो दोस्तों मेरा नाम Chandni K है ! मैं एक ब्लॉगर हूँ ! इस वेबसाइट पर मैं लोगों को जॉब और योजना से सम्बंधित हिंदी में जानकारी देती हूँ !

Leave a Comment