VINBAX-2023 क्या है, जो हाल ही में खबरों में था?

VINBAX-2023 क्या है: विनबैक्स भारत और वियतनाम के बिच आयोजित होने वाला एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है ! इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य सहयोगात्मक साझेदारी को बढ़ावा देना, और शांति स्थापना संचालन पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत दोनों पक्षों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना है !

VINBAX-2023 क्या है, जो हाल ही में खबरों में था?

VINBAX-2023 क्या है, जो हाल ही में खबरों में था?: Overview

Specification  Details
क्या है यह ? यह भारत और वियतनाम में बारी-बारी से आयोजित होने वाला एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
प्रकार सैन्य अभ्यास
भाग लेने वाले राष्ट्र भारत और वियतनाम
कब शुरू किया गया था  2018 
उद्देश्य शांतिरक्षा संचालन पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत सहयोग बढ़ाने, अंतरसंचालनीयता को बढ़ावा देने और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए।
आधिकारिक वेबसाइट  http://pib.gov.in/

VINBAX-2023 क्या है?

VINBAX-2023 अभ्यास एक कमांड पोस्ट अभ्यास है जो सह फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें एक इंजीनियर कंपनी और एक मेडिकल टीम की तैनाती और रोजगार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा !

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Ayodhya: कब होगी गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ?

खबरों में क्यों है ये?

वियतनाम के हनोई में 21 दिसंबर 2023 तक होने वाले अभ्यास की शुरुआत 2018 में हुई थी और इसका पहला संस्करण जबलपुर (मध्य प्रदेश) में आयोजित किया गया था ! 45 कर्मियों वाली भारतीय सशस्त्र बल की टुकड़ी हनोई (वियतनाम) पहुंच गई है इस अभ्यास में भाग लेने के लिए ! वियतनाम पीपुल्स आर्मी की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व 45 सैन्य कर्मी करेंगे !

2018 में हुई थी विनबैक्स की शुरुआत

संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘विनबैक्स’ की शुरुवात सर्वप्रथम 2018 में हुई थी ! इसका पहला संस्करण जबलपुर (मध्य प्रदेश) में आयोजित किया गया था ! यह भारत और वियतनाम में वैकल्पिक रूप से आयोजित एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है , जिसका चौथा संस्करण वियतनाम के हनोई में 21 दिसंबर 2023 को हुआ था ! इस अभ्यास का पिछला संस्करण अगस्त, 2022 में हरियाणा के पंचकूला शहर से सटे शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में स्थित भारतीय सेना की सैन्य छावनी चंडीमंदिर मिलिट्री स्टेशन में हुआ था !

इस अभ्यास से दोनों सेनाओं के बीच विचारों के आदान-प्रदान को मिलेगा बढ़ावा

VINBAX-2023 क्या है

संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘विनबैक्स’ के बाद दोनों देश की सेनाओं के बीच बहुत सारे विचारों का आदान-प्रदान होगा और दोनों देश की सेना आपस में बहुत सारे रणनीति, तकनीक और और भी बहुत सारे मुद्दों पे अभ्यास करेंगे ! संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बिच देश की सुरक्षा से सम्बंधित आधुनिक तरीकों पर विचारों का आदान-प्रदान करते हैं ! इसके अलावा मित्रवत सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग को और भी मजबूत बने पे जोड़ दिया जायेगा !

संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘विनबैक्स’ में शामिल सैन्य इकाइयाँ

VINBAX-2023 अभ्यास का आयोजन दिसंबर 11-21 के बिच वियतनाम के हनोई में हुआ था ! इसमें भारतीय दल में बंगाल इंजीनियर ग्रुप के इंजीनियर रेजिमेंट के 39 कर्मी और आर्मी मेडिकल कोर के छह कर्मी शामिल हुए थे ! वहीँ वियतनाम पीपुल्स आर्मी दल का प्रतिनिधित्व भी 45 कर्मियों द्वारा किया गया था !

वियतनाम के साथ भारत के रणनीतिक संबंध

आसियान के महत्वपूर्ण देशों में से एक है वियतनाम और भारत की लुक ईस्ट और एक्ट ईस्ट नीतियों का एक मुख्य घटक भी है ! इसका क्षेत्रीय विवाद रहा है दक्षिण चीन सागर में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के साथ ! दक्षिण चीन सागर में वियतनामी जल क्षेत्र में तेल अन्वेषण परियोजनाएं भी हैं भारत के पास ! भारत और वियतनाम दोनों देशों को जोड़ने वाला सबसे प्रमुख कारक दक्षिण चीन सागर में चीनी आक्रामकता का परिणाम है !

इस अभ्यास का उद्देश्य  सहयोगात्मक साझेदारी को बढ़ावा देना है !

भारत के रक्षा मंत्रालय ने अपने एक आधिकारिक बयान में कहा था संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘विनबैक्स’ का उद्देश्य सहयोगात्मक साझेदारी को बढ़ावा देना और शांति स्थापना संचालन पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत दोनों पक्षों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना है !

निष्कर्ष –

संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘विनबैक्स’ से सम्बंधित जितने भी प्रश्न बन सकते थे उनको इस आर्टिकल में हमने लेने का प्रयाश किया है फिर भी अगर कुछ छूट रहा हो तो हमें कमेंट जरूर करे !

Leave a Comment