AAICLAS Assistant Recruitment 2025 In Hindi: हाल ही में AAI Cargo Logistics and Allied Services Company Limited ने असिस्टेंट (सिक्योरिटी) के 166 पदों के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है। यह भर्ती तीन साल के निश्चित अवधि के अनुबंध पर होगी, जिसमें उम्मीदवारों को देश के किसी भी हिस्से में तैनात किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार 9 जून 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, और आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
इस भर्ती में उम्मीदवारों का कार्य पूरी तरह से शारीरिक गतिविधियों से संबंधित है, जैसे यात्रियों के सामान को उठाना और गिराना, बैगेज की सुरक्षा जांच में सहायता करना आदि। इसलिए, जो उम्मीदवार ऐसे कार्य में रुचि नहीं रखते हैं, उन्हें आवेदन नहीं करना चाहिए। लेकिन यदि आप इस प्रकार के कार्य में रुचि रखते हैं, तो आप निश्चित रूप से इस भर्ती के अंतर्गत अपना ऑनलाइन आवेदन करके अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं, क्योंकि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के रूप में 12वीं पास होना आवश्यक है, जो हम में से अधिकांश के पास होगी।
इसे भी पढ़ें – BPSC 71th Vacancy 2025 In Hindi: 1250 पदों पर निकली नौकरियाँ! 2 जून से आवेदन शुरू।
AAICLAS Assistant Recruitment 2025 In Hindi: Overview Table
बिंदु | विवरण |
भर्ती संस्था | एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (AAICLAS) |
पद का नाम | असिस्टेंट (सुरक्षा) |
कुल पद | 166 |
भर्ती का आधार | संविदा (Contract) – 3 वर्ष के लिए |
वेतनमान | 1st वर्ष: ₹21,500/-, 2nd वर्ष: ₹22,000/-, 3rd वर्ष: ₹22,500/- (फिक्स्ड) |
शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास (जनरल: 60% अंक, SC/ST: 55% अंक) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से |
आयु सीमा (1.6.2025 को) | अधिकतम 27 वर्ष |
चयन प्रक्रिया | शॉर्टलिस्टिंग + इंटरव्यू (साक्षात्कार) |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 9 जून 2025 (सुबह 10 बजे से) |
आवेदन अंतिम तिथि | 30 जून 2025 (शाम 5 बजे तक) |
आवेदन शुल्क | सामान्य/OBC: ₹500/-, SC/ST/EWS/महिला: ₹100/- |
पोस्टिंग स्थान | ऑल इंडिया (पटना, विजयवाड़ा, वडोदरा, पोर्ट ब्लेयर, गोवा, चेन्नई आदि) |
आवश्यक दस्तावेज | 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर |
Notification
यदि आपने 12वीं पास कर ली है और सरकारी नौकरी की खोज में हैं, तो आपके लिए अच्छी समाचार है। AAICLAS (एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड) ने Assistant (Security) के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती में कुल 166 पद उपलब्ध हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको इस भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जैसे – आवश्यक योग्यता, उम्र सीमा, आवेदन की विधि, चयन की प्रक्रिया, महत्वपूर्ण डेट्स और जरूरी लिंक।
Post Details
Location (Airport/Posting) | General (Gen) | OBC | SC | ST | EWS | Total Post |
Patna | 11 | 6 | 3 | 1 | 2 | 23 |
Vijayawada | 12 | 6 | 3 | 1 | 2 | 24 |
Vadodara | 6 | 2 | 1 | – | – | 9 |
Port Blair | 3 | – | – | – | – | 3 |
Goa | 24 | 14 | 7 | 3 | 5 | 53 |
Chennai | 23 | 14 | 8 | 4 | 5 | 54 |
Total | 79 | 42 | 22 | 9 | 14 | 166 |
Eligibilty
हमारे देश में जो भी इच्छुक आवेदक AAICLAS Assistant Security Bharti 2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन के लिए निर्धारित कुछ आवश्यक योग्यताओं को पूरा करना होगा, जो इस प्रकार हैं –
- AAICLAS सहायक भर्ती शैक्षणिक आवश्यकताएँ: – उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं कक्षा (वरिष्ठ माध्यमिक) उत्तीर्ण होना चाहिए।
- सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60% अंक आवश्यक हैं।
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 55% अंक आवश्यक हैं।
- उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी पढ़ने/बोलने का ज्ञान होना चाहिए और स्थानीय भाषा को भी समझना चाहिए।
Important Dates
Event | Date |
Notification Release Date | 3 June 2025 |
Online Application Start Date | 9 June 2025 (10:00 AM) |
Last Date to Apply Online | 30 June 2025 (5:00 PM) |
Application Fee
Category | Application Fee |
General / OBC | ₹500 |
SC / ST / EWS / Women | ₹100 |
Selection Process
AAICLAS Assistant (Security) Recruitment 2025 की चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर निर्धारित है।
- सबसे पहले, आवेदकों द्वारा जमा किए गए आवेदन पत्रों की जॉंच की जाएगी और 12वीं कक्षा में मिले अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- जिन आवेदकों के अंक अधिक होंगे, उन्हें प्राथमिकता मिलेगी और वे आगे की प्रक्रिया के लिए चयनित किए जाएंगे।
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके रजिस्ट्रेड ईमेल पर ऑनलाइन साक्षात्कार की तारीख और समय की जानकारी भेजी जाएगी।
- साक्षात्कार पूरी तरह से ऑनलाइन होगा, जिसमें उम्मीदवारों का व्यक्तिगत मूल्यांकन किया जाएगा।
- साक्षात्कार के समय उनके संवाद कौशल, तर्कशक्ति आदि का परीक्षण किया जाएगा।
- इसके बाद इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची बनाई जाएगी, जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और उन्हें मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें अंतिम नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
Application Process
जो भी इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन करने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 09 जून 2025 से प्रारंभ होगी। 09 जून के बाद जब भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया चालू होगी, तो हम आपको इस लेख के माध्यम से यह जानकारी अवश्य देंगे।
- आवेदन प्रक्रिया: AAICLAS की आधिकारिक वेबसाइट पर पहले विजिट करें: https://aaiclas.aero “Recruitment of Assistant (Security) 2025” पर क्लिक करें।
- “ऑनलाइन आवेदन करें” विकल्प का चयन करें।
- आवश्यक विवरण जैसे नाम, स्थान, योग्यताएं आदि भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ (तस्वीर, हस्ताक्षर, सर्टिफिकेट) अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म को भेजें और एक प्रिंट निकालें।